Home चर्चा में आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप,...

आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़

8
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:- नवदुर्गाउत्सव समिति, कॉलेज चौक आरंग द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक अनूठा और भव्य आयोजन किया गया है। आरंग में यह इकलौता ऐसा स्थान है, जहाँ माँ दुर्गा एक साथ 21 विभिन्न रूपों में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रही हैं।
समिति के प्रमुख राजू और मोनू कंडारा ने जानकारी दी कि उनकी समिति पिछले 18 वर्षों से कॉलेज चौक पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करती आ रही है। पूर्व में लगातार 6 वर्षों तक माँ को 9 रूपों (नवदुर्गा) में विराजमान कराया जाता था, लेकिन इस वर्ष आयोजन को और भी भव्य बनाते हुए माँ दुर्गा के 21 अलौकिक स्वरूपों की स्थापना की गई है। इस आकर्षक झांकी में 21 माताओं के साथ बजरंगबली हनुमान जी भी विराजमान हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
भक्तों में जबरदस्त उत्साह
21 रूपों के इस अनूठे दर्शन के लिए आरंग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। संध्याकालीन महाआरती दौरान पूरा कॉलेज चौक माता के जयकारों से गूंज रहा है। समिति द्वारा पंडाल में आने वाले भक्तों के लिए दर्शन और सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here