आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग जनपद पंचायत के पूर्व सभापति और क्षेत्र के प्रमुख जन प्रतिनिधि गोविन्द साहू ( अध्यक्ष नया रायपुर व्यापारी संघ) ने इन दिनों विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर माँ दुर्गा के पंडालों में माथा टेकते हुए दर्शन लाभ प्राप्त किया। इसी क्रम में उन्होंने रसनी, बोड़रा और जरोद समेत लगभग 30 गाँवों का दौरा किया और पंडालों में जाकर माता के दर्शन किए।

दौरे के दौरान गोविन्द साहू ने स्थानीय नागरिकों और समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ चर्चा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रवि चंद्राकर, चमन साहू, खूबचंद साहू,चम्मन साहू पूर्व सरपंच बाना आशा राम साहू तूला राम साहू रूपचंद बंजारे राजू गायकवाड़ ओम चंद्राकर,रोहित साहू,हीरा राम साहू सरपंच गुमा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।







