Home चर्चा में पूर्व सरपंच के बेटे की पुरानी रंजिश के चलते लकड़ी के डंडे...

पूर्व सरपंच के बेटे की पुरानी रंजिश के चलते लकड़ी के डंडे व चाकू मारकर हत्या, 04 आरोपी गिरफ्तार दूसरा युवक घायल अस्पताल में इलाज जारी

10
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
पुरानी रंजिश को लेकर चाकू एवं डंडे से किया था प्राणघातक हमला, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे एवं अन्य सामान जब्त, चारो आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू एवं डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
दिनांक 21अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:20 बजे ग्राम मुजगहन के मेन रोड पर सुदामा साहू के घर के सामने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों द्वारा दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के, लकड़ी के डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया गया।
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल शासकीय जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास साहू का उपचार जारी है।
▪️*त्वरित कार्यवाही कर 04 आरोपी गिरफ्तार*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे तथा घटना में प्रयुक्त सामान गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
(01) फनेश्वर नेताम, पिता रोहत नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।
(02) रितेश नेताम, पिता रोहित नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।
(03) लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम, पिता प्रदीप नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।
(04) नोहर यादव उर्फ काला, पिता परस राम यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी रत्नाबांधा, धमतरी।
थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध
थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक: 150/2026
धाराएं: 296, 115(2), 118(1), 351(3), 190, 191(1), 191(2), 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी लगातार जारी है।
धमतरी पुलिस की अपील: जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें तथा किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here