संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
गंभीर मारपीट का मामला हत्या में बदला, इलाज के दौरान युवक की मृत्यु
पूर्व में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
गिरफ्तार आरोपी
1. ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू पिता स्व. रोहित कुर्रे उम्र 21 साल
2. मन कुर्रे पिता स्व. रोहित कुर्रे उम्र 19 साल दोनो निवासी पामगढ थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, प्रकरण में मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष), निवासी पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

क्या है मामला
घटना दिनांक 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू एवं उसके साथियों द्वारा उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर रमेश टंडन उर्फ महेश एवं उसके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर के साथ गाली -गलौज करते हुए हाथ-मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ एवं कमर में गंभीर चोटें आईं।
घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों कि लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी कड़ी में फरार आरोपियों को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उल्लेखनीय भूमिका: उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक कविता टंडन सउनि कृष्ण कुमार कोशले, सीताराम सूर्यवंशी, बेदराम पटेल थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।







