रिपोर्ट- खिलेश साहू
गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका के बीच पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बिलासपुर एवं कोरबा के आरोपियों पर वैधानिक शिकंजा
घटना का विस्तृत विवरण
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन निगरानी, चेकिंग एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए गोवंश की अवैध तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा परिवहन में प्रयुक्त छह चक्का ट्रक सहित कुल ₹20 लाख का मशरूका जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छह चक्का ट्रक में गोवंश को अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मरौद स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी एवं नाकाबंदी की।
इस दौरान संदिग्ध अशोक लीलैंड छह चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के भीतर 10 गायों को अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर, बिना पर्याप्त दाना-पानी के परिवहन करते हुए पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोवंश को कत्लखाने ले जाने के उद्देश्य से परिवहन किए जाने की आशंका थी।
कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया तथा ट्रक में सवार दोनों आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
▪️*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
(01) प्रदीप कुमार कश्यप, पिता परमेश्वर प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी गड़वर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
(02) मिथलेश पटेल, पिता शिव प्रसाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी कसनिया जरभाठा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
▪️*अपराध एवं वैधानिक कार्यवाही*
– थाना: कुरुद, जिला धमतरी
– अपराध क्रमांक: 357/2026
– दिनांक एवं समय: 25 अक्टूबर 2026, प्रातः 09:46 बजे
– घटनास्थल: मरौद टोल प्लाजा के पास, थाना कुरुद
– प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता: सउनि सुरेश नंद, थाना कुरुद (शासन की ओर से)
– पंजीबद्ध धाराएं: धारा 4, 6 एवं 10, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 तथा धारा 11(डी), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम।
जब्त मशरूका का विवरण
▪️ 10 नग गाय: अनुमानित कीमत 5,00,000/-रूपये
▪️ अशोक लीलैंड छह चक्का ट्रक: अनुमानित कीमत 15,00,000/-रूपये
▪️ कुल जब्ती: 20,00,000/-रूपये (अक्षरी बीस लाख रुपये मात्र)।
आगे की वैधानिक कार्यवाही
दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
▪️*धमतरी पुलिस की अपील एवं संदेश*
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध पशु तस्करी, पशुओं के प्रति क्रूरता तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
धमतरी पुलिस – अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध सतत कार्यवाही,आमजन की सुरक्षा और कानून का प्रभावी पालन।







