Home चर्चा में गुखेरा स्कूल में जन्मदिन के साथ हुआ न्योता भोज

गुखेरा स्कूल में जन्मदिन के साथ हुआ न्योता भोज

10
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। विकासखंड आरंग अंतर्गत संकुल खमतराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय गुखेरा में संकुल समन्वयक हरीश दीवान का जन्मदिन सादगी, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने उपस्थित सभी बच्चों और शिक्षकों को केक काटकर, चॉकलेट बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। इस खास अवसर को यादगार बनाते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 120 बच्चों को बड़े ही स्नेह के साथ स्वादिष्ट समोसा और जलेबी का नाश्ता कराया गया।
आयोजन के दौरान एक गरिमामय संक्षिप्त कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और जीवन में अनुशासन पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। वहीं विद्यालय के शिक्षक कवि अरविंद वैष्णव ने अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण कविता पाठ से कार्यक्रम में समा बांध दिया इस अवसर पर सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी एवं कार्यक्रम को खास बनाने में प्रधान पाठक के के साहू,घनश्याम साहू तथा रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव, विमला चौहान फातिमा जांगड़े आदि की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here