आरंग संवाददाता – सोमन साहू
छग के अधिकांश हिस्सों में अर्णव तूफान ने भारी तबाही मचाई है जिससे धान फसल को बाहरी क्षति पहुंचा है अनेक किसानों के खेत में पकी हुई फसल गिरकर पानी में डूब गया है जिसका सडना तय है जो कटाई के लायक भी नहीं बचा है कई क्षेत्रों में पक्की हुई खड़ी फसल को कम नुकसान हुआ है किंतु स्वर्ण वैरायटी के धान गिरकर पूरी तरह पानी में डूब गया है जो 75 से 90% नष्ट हो गया है किसान बैंकों से कर्ज लेकर तथा सारी जमा पूंजी लगाकर फसल तैयार किए थे और कटाई के ऐन वक्त इस तूफान ने सब कुछ बर्बाद कर दिया प्रति एकड़ 25 से ₹30000 लागत के अलावा ₹40000 मिलने वाला फायदा भी पानी में डूब गया
इस अपूरणीय क्षति से किसानों को उभारने के लिए किसान नेता पारस नाथ साहू जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने शासन से मांग किया है किसान परिवार को बचाने के लिए हर संभव राहत व मुआवजा राशि दिया जावे कम नुकसान हुआ है उसे राजस्व परिपत्र 64 के तहत राहत दिया जाए अधिक नुकसान हुई फसल का केंद्र सरकार से विशेष पैकेज मांग कर पर्याप्त मुआवजा दिया जाए साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दायरे में आने वाले रकबा को भी भरपूर मुआवजा दिया जाए ज्ञात हो कि पिछले महीने भारी बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आया था जिसे तटीय इलाके के खेत जलमग्न हो गए थे तथा फसल पर बुरा असर पड़ा था शासन ने सर्वे कर मुआवजा देने की घोषणा भी की थी किंतु आज तक अधिकांश इलाकों में ना सर्वे हुआ है ना मुआवजा मिला है किसान नेता द्वय ने यह भी मांग किया है भारी प्राकृतिक आपदा से किसानों को बचाने राहत देने के लिए किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ किया जावे एवं जहां पानी की आवश्यकता नहीं है वहां नहरे से दिए जा रहे हैं पानी सप्लाई तत्काल बंद करें







