Home कोंडागांव नन्हे बच्चों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नन्हे बच्चों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

12
0

खिलेश नाग/कोपरा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष, कोपरा के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्हें पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध हवा की आवश्यकता तथा प्रकृति की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को समझाया गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना संभव नहीं है।

बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल करने, उन्हें समय-समय पर पानी देने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और हरियाली के महत्व को समझने की भावना विकसित करना रहा।

इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि बचपन से ही बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और उसकी देखभाल करने की सीख दी जाए, तो आने वाली पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक और जिम्मेदार बनेगी। नन्हे बच्चों द्वारा लगाए गए ये पौधे भविष्य में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक छोटा, लेकिन सार्थक कदम साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here