संवाददाता – विमल सोनी
प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति ने सेवा कार्य के जरिए दी महापुरुषों को श्रद्धांजलि, गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां
बिलासपुर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए। साथ ही फल एवं मिष्ठान भेंट कर उनके साथ खुशियां साझा कीं।
समिति के इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने के साथ ही महान विभूतियों के विचारों और उनके योगदान को स्मरण करना रहा। समिति के सदस्यों ने सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक एकता, मानवीय संवेदना और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।

इस पुनीत कार्य में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समिति के संरक्षक विजय दुबे, पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल, शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, छोटू बर्डे, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष सन्डे, अनिश तिवारी, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की मदद करने से ही सार्थक होती है।







