Home चर्चा में कुंवारपुर के विकास में नया अध्याय : दो वार्डों को जोड़ेगी नई...

कुंवारपुर के विकास में नया अध्याय : दो वार्डों को जोड़ेगी नई सड़क, सुखमंती सिंह ने किया भूमिपूजन

6
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी जिले के क भरतपुर विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुंवारपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से जिस सड़क की मांग ग्रामीण कर रहे थे, आज वह मांग पूरी होने जा रही है।
आज  ग्राम पंचायत कुंवारपुर के वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 02 को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क सड़क का भव्य भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।
इस विकास कार्य की सौगात दी है जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 की कर्मठ एवं लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह ने। श्रीमती सिंह ने अपनी जिला पंचायत निधि से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर, कुंवारपुर वासियों के दिलों में जगह बना ली है।
भूमिपूजन के शुभ अवसर पर श्रीमती सुखमंती सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और समस्त ग्राम पंचायत कुंवारपुर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने उद्बोधन में श्रीमती सिंह ने कहा, “मेरा संकल्प है कुंवारपुर का सर्वांगीण विकास। सड़क सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि विकास की धारा है। यह सड़क वार्ड 01 और वार्ड 02 के बीच की दूरी को ही नहीं, दिलों को भी जोड़ेगी। इससे बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को बाजार जाने और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुँचने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।
इस सड़क के बनने से वार्ड क्रमांक 01 और 02 के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव से होने वाली परेशानी अब खत्म हो जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्रीमती सुखमंती सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जो वादा किया था, उसे निभाया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन,सरपंच, पंचगण, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, एवं बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं  उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here