Home चर्चा में प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक पर एसिड अटैक, महिला आरोपी...

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक पर एसिड अटैक, महिला आरोपी गिरफ्तार; बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला 70 वर्षीय दुकानदार भी पकड़ाया

1
0

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर एसिड फेंककर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बिना वैध दस्तावेज के एसिड बेचने वाले 70 वर्षीय दुकानदार मोहम्मद हुसैन बोहरा को भी गिरफ्तार किया गया है।

विवाद के बाद युवक पर फेंका एसिड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 28 अक्टूबर 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि महिला के साथ प्रेम संबंध के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद महिला ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया। हमले में युवक के दाहिने हाथ, भुजा और कलाई में जलने की चोटें आईं।

शिकायत के आधार पर चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 585/26 के तहत धारा 124(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शौचालय सफाई के नाम पर खरीदा था एसिड

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला आरोपी ने शौचालय की सफाई के लिए एक दुकान से एसिड खरीदा था। पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद हुसैन बोहरा (70 वर्ष), निवासी सदर बाजार, चांपा से बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे। लेकिन दुकानदार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने के मामले में दुकानदार के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की दुकानदारों को सख्त चेतावनी

इस घटना के बाद चांपा पुलिस ने क्षेत्र के दुकानदारों को ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थों की बिक्री निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत ही करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेज और नियमों का पालन किए ऐसे पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश जट, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here