Home चर्चा में इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप: मंदिरहसौद की टीम ने नरदहा को हराकर फाइनल...

इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप: मंदिरहसौद की टीम ने नरदहा को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, 49 रन पर सिमटी प्रतिद्वंद्वी टीम

8
0

आरंग –

आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में अयोजित ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मैच द आरंभ स्कूल नरदहा और स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद के बीच खेला गया.द आरंभ स्कूल नरदहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.शुरुवात से ही टीम दबाव में रही और कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.टीम के तरफ से मोहित 8 रन,कार्तिक 7 रन,भव्य 7 रन संघर्ष करते हुए 13.4 ओवर में 49 रन बनाकर आल आउट हो गई.स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आदित्य और चिरंजीव ने 2-2 विकेट और जय कुमार,विपुल,दिव्य,अमन खान ने 1-1 लिया.49 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद ने नारायण 28 रन और दिव्य मिश्रा 9 रन नाबाद खेलते हुए 4.4 ओवर आसानी से यह मैच जीत लिया.

चिरंजीव वर्मा को 2 विकेट के साथ शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-1 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद.दूसरा सेमीफाइनल कल पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग और सृजन सोनकर स्कूल आरंग के बीच खेला जाएगा.द आरंभ स्कूल नरदहा तीसरे स्थान के लिए अभी भी टूर्नामेंट में बनी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here