Home चर्चा में सारंगढ़ राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोककला और नृत्य-संगीत का दिखा अनूठा...

सारंगढ़ राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोककला और नृत्य-संगीत का दिखा अनूठा संगम, 21 प्रस्तुतियों ने बांधा समां

2
0

लक्ष्मी नारायण लहरे/सारंगढ़। सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और विविध नृत्य-संगीत विधाओं के रंगों से सजी। कुल 21 प्रस्तुतियों में लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, संगीत और नाट्य का सुंदर संगम देखने को मिला। अतिथियों ने जिलेवासियों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया और तालियों से कलाकारों तथा प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आरंभ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों से हुआ। कन्या छात्रावास सारंगढ़ की छात्राओं ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया। कु. अनुपा केशरवानी और अपेक्षा केशरवानी ने कथक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की छात्राओं ने संभलपुरी नृत्य प्रस्तुत किया। मिशिका गुप्ता और आयुषी केशरवानी की ओडिशी प्रस्तुतियों ने शास्त्रीय नृत्य की सुंदर छटा बिखेरी। इन प्रस्तुतियों से लोक और शास्त्रीय कला की विविधता मंच पर उभरकर आई।
आगे एल.पी. वैष्णव संगत के बजरंग चौहान की सितार-तबला जुगलबंदी ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के समूह कथक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी के आदिवासी नृत्य और बिलाईगढ़ के बेलटुकरी के जशगीत हाई स्पीड कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रांजल दिव्यांग स्कूल के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति और सुभी दुबे के ओडिशी नृत्य ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

आदिवासी विकास विभाग के पंथी नृत्य और छिंद के आदर्श ज्योति विद्या मंदिर के राउत नाचा ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को जीवंत किया। कु. अलिशु सिदार ने कथक और अनुराधा अग्रवाल ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। सी.पी.एम. स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला के कर्मा नृत्य और अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं के आदिवासी नृत्य ने कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति के रंग जोड़े। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे और पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर और शमशेर सिंह सारथी, ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा और श्री बेदराम जांगड़े, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक और सारंगढ़ एसडीएम दशरथ राजपूत सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here