Home चर्चा में धनतेरस एवं दीपावली पूर्व विद्यालय में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

धनतेरस एवं दीपावली पूर्व विद्यालय में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग पू. मा. वि. सण्डी के छात्र-छात्राओं द्वारा 5 नवंबर गुरुवार को विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिककार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि म. गां.उ.मा.विद्यालय रीवा के प्राचार्य आर पी चंद्राकर, उ. मा. विद्यालय भानसोज की प्राचार्या इला सेंगर , सरपंच हेमलता नरेश बंजारे, एस. एम.सीअध्यक्षमनोजधीवर, पुष्पांजलि राव एवं डिगेश्वरी यादव थीं इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संस्था प्रभारी पं छत्रधर दीवान सी.ए.सी. युवराम साहू शाला के वरिष्ठ शिक्षक टी के कोटरे, अरुण धीवर, धनंजय साहू, गणेशराम साहू, आर एस कुंजे, त्रिवेणी ध्रुव शाला के सेवक डोमेश्वर धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व को दर्शाते हुए राऊत नाचा, बारहमासी गीत, सुआ नृत्य , जस झांकी के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम, भाईचारे और स्वच्छता का संदेश भी दिया।विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियोंनेउपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था प्रभारी पं छत्रधर दीवान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियोंमेंसांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय त्योहारों के महत्व और परंपराओं से परिचित कराना है अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा एक-दूसरे को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here