परिक्षेत्र साहू समाज के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हिरामन साहू जी और विशिष्ट अतिथि फागु साहू आरंग तहसील अध्यक्ष साहू समाज,उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
शिक्षा ही समाज की असली ताकत: गोविंद साहू
समारोह को संबोधित करते हुए परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री गोविंद साहू जी ने कहा कि आज के युवा और छात्र ही कल के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से कड़े परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। हमारे समाज के बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों में भी जो मुकाम हासिल किया है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समाज के गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर सफलता की चमक और अभिभावकों के मन में गर्व का भाव साफ झलक रहा था। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सामाजिक प्रकरण का भी निवारण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री हीरामन साहू जी जिला अध्यक्ष साहू समाज रायपुर ग्रामीण अति विशिष्ट तिथि श्री फागू लाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग, अध्यक्षता श्री गोविंद साहू अध्यक्ष साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र,श्री महेश साहू संरक्षक एवं महामंत्री श्री प्रेमलाल साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू समाज श्री तुलसीराम साहू उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती साहू उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू संगठन सचिव श्री सत्यार्थ प्रकाश साहू सचिन श्री हीरालाल साहू कोषाध्यक्ष श्री लखन लाल साहू न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ,वरिष्ठ नागरिक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राजिम माता की जयकारे और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।







