आरंग संवाददाता – सोमन साहू
श्रेष्ठ जनों का चरण पखार डॉ.बेदलाल ने किया श्रवण कुमारकीपरम्पराकानिर्वहन पं.छत्रधर दीवान गाँव गौरव अलंकरण से हुए सम्मानित
आरंग 10 नवंबर 2026 को राजा मोराजध्वज की नगरीआरंग समीप स्थित ग्राम कुसमुंद की पावन धरा धाम में *श्रीमती देव कुंवर साहू एवं जी श्री घसियाराम साहू कुसमुंद वाले की स्मृति में संचालित संस्था शिक्षा संकल्प विकास समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में डॉ, बेदलाल रीना साहू व्याख्याता एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. एस. एल.साहू सहायक निर्देशक, माखन लाल ठाकुर शिक्षक,ईश्वर प्रसाद निषाद नायब तहसीलदार, सेवक साहू अभियंता, संतराम साहू पटवारी, झाडूराम, बलीराम, मनराखन , मेहत्तर लाल पुनीत राम साहू की उपस्थिति में गांव और आस पास क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी समाज के 50 वृद्ध माता पिता का पाद प्रक्षालन , चरण वंदन और पूजा कर सम्मान किया गया , साथ ही गांव एवं आसपास क्षेत्र के 60 से भी अधिक सभी जाति समुदाय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों , डॉक्टर , इंजीनियर , पीएससी चयनित डिप्टी कलेक्टर , डी एस. पी. , नायब तहसीलदार तथा वकील , शिक्षक , लोक कलाकार,भागवताचार्य, समाज सेवियों आदि का सम्मान कर गांव गौरव अलंकरण से अलंकृत किया इस अवसर पर अंचल के सुपरिचित भगवताचार्य पं. छत्रधर दीवान को शिक्षा के साथ साथ कथा प्रवचन द्वारा समाज में समरसता , सद्भाव एवं भाईचारा का संदेश देने तथा मितांजली मोहंती , हरमन बघेल, होरीलाल पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य व नवाचार के लिए गाँव गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया इस कड़ी में लोक गायक गंगा साहू ने सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया इस गांव गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. बेदलाल रीना साहू व्याख्याता (रसायन शास्त्र) एवं उनके समस्त परिवार द्वारा स्वर्गीय माता पिता की स्मृति में किया गया आयोजन की सफलता के लिए साहू परिवार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रगट किया है







