बृजेश चतुर्वेदी /केदमा
सूरजपुर एवं बलरामपुर में 16 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद कबरा हांथी उदयपुर झिरमिटी में एक बृद्ध महिला को पटककर मार डाला तथा एक महिला के पैर को कुचल दिया, यहाँ आतंक मचाने के बाद रात में हांथी जजगा, फुंगी, मोहनपुर करमकठरा के जंगल की ओर आया तथा देर रात शायर के कामेस्वर यादव के घर को तोड़ दिया और कुछ सामान बाहर फेक कर अमाटपानी जंगल की ओर चला गया है, वन विभाग के अधिकारियो ने बताया की कबरा हांथी के रिस्कयु के लिए दो कुमकी हांथीयो की मदद ली जाएगी जो उदयपुर पहुंच चुके हैं, ज्ञात रहे की कबरा हांथी अकेले ही घूम रहा है और इंसानों को देखते ही आक्रामक हो जाता है इसने अभी तक कुल 19 लोगों को मारा है,इधर कुसुवा माडा जंगल में कुछ लोगों ने करंट बिचाकर एक सात वर्षीय हथिनी को मार डाला था जिन्हे गिराप्तार कर जेल भेज दिया गया है, और करमकठरा जंगल में 17 हांथीयो का एक और दल मौजूद है जो काफी समय से है.

वन विभाग के अधिकारियो ने लोगों से अपील की है की लोग जैसे अन्य हाथियों को देखने जंगल जाते हैं उस प्रकार कबरा कान हाथी को देखने जाने की भूल ना करें.







