Home चर्चा में परिवार में शांति और खुशहाली भौतिक संपदा से नहीं, बल्कि सामंजस्य एवं...

परिवार में शांति और खुशहाली भौतिक संपदा से नहीं, बल्कि सामंजस्य एवं आपसी समझ से आती है-दीवान

15
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग –परिवार की वास्तविक खुशहाली धन-दौलत, भौतिक सुविधाओं और संपत्ति के संग्रह से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सामंजस्य, विश्वास और समझ से आती है। जिस परिवार में सदस्यों के बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान, समर्पण ,सहयोग और संवेदनशीलता का भाव होता है, वहां सीमित संसाधनों में भी सुख-शांति और संतोष का वातावरण बना रहता है। उक्त प्रेरक उद्गार भगवताचार्य पं छत्रधर दीवान के हैं वे आज के परिवेश में घर परिवार में हो रहे कलह बिखराव तथा विघटन पर बोल रहे थे पूरी सृष्टि में वाणी व मुस्कुराने का वरदान सिर्फ मानव समाज को मिला है अतः हमें एक एक शब्द तौलकर बोलना चाहिए क्योंकि कटु वचन के कारण ही महाभारत युद्ध हुआ था हमें कम बोलने व बड़ों के अनुभव का लाभ लेने अधिक से अधिक श्रवण करने की आदत होनी चाहिए इससे कलह नहीं होगा आज के दौर में भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ती लालसा के बीच पारिवारिक रिश्तों में संवाद और आपसी समझ का महत्व और भी बढ़ गया है। कई बार पर्याप्त धन-संपदा होने के बावजूद परिवारों में तनाव और मतभेद देखने को मिलते हैं, जबकि आपसी प्रेम और सामंजस्य रखने वाले परिवार कठिन परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का सहारा बनते हैं परिवार की मजबूती इस बात में है कि प्रत्येक सदस्य एक दूसरे की भावनाओं को समझे, विचारों का सम्मान करे और मतभेद होने पर संवाद के माध्यम से समाधान निकाले। बड़ों का अनुभव, छोटों का सम्मान और सभी के बीच सहयोग की भावना परिवार को एक मजबूत आधार प्रदान करती है।वास्तव में परिवार की सबसे बड़ी संपत्ति आपसी विश्वास, अपनापन और एकजुटता है। भौतिक संपदा जीवन को सुविधाजनक बना सकती है, लेकिन मन की शांति और रिश्तों की मिठास केवल प्रेम, समझ और सामंजस्य से ही संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here