Home कांकेर बलून दौड़ और दिमागी खेलों से गुलजार हुआ आतुरगांव विद्यालय, ‘नेवता भोज’...

बलून दौड़ और दिमागी खेलों से गुलजार हुआ आतुरगांव विद्यालय, ‘नेवता भोज’ ने बढ़ाया बाल दिवस का उत्साह

11
0

कांकेर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव में आज शनिवार, 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ‘बाल दिवस’ के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
​इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री संजीत श्रीवास्तव सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और जिज्ञासु प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​रोमांचक खेलों का हुआ आयोजन
बाल दिवस को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक और बौद्धिक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य रूप से ‘बॉल रुकने पर चिट अनुसार कार्य’ (पासिंग द बॉल), ‘बलून दौड़’ और विभिन्न ‘दिमागी खेल’ शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


​संस्था परिवार ने कराया ‘नेवता भोज’
कार्यक्रम के समापन पर संस्था परिवार की ओर से सभी बच्चों के लिए विशेष ‘नेवता भोज’ का आयोजन किया गया। इस स्नेह भोज में बच्चों को समोसा, बड़ा, केला, चॉकलेट, बिस्किट और स्वादिष्ट खीर परोसी गई, जिसका सभी विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here