Home चर्चा में घिनौना सच: पूरा परिवार डॉक्टर, पूरा सिस्टम लूट का अड्डा,विभाग अनजान या...

घिनौना सच: पूरा परिवार डॉक्टर, पूरा सिस्टम लूट का अड्डा,विभाग अनजान या महेरबान?

7
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
जिले में एक ऐसा परिवार बैठा है जिसने सरकारी अस्पताल को अपनी निजी दुकान बना रखा है।
डॉक्टर और उनकी पत्नी डॉक्टर ओपीडी के घंटों में भी सरकारी निवास पर बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बाहर अस्पताल में गरीब मरीज घंटों इंतजार करते रह जाते हैं, जबकि अंदर घर पर लूट का खेल चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ये डॉक्टर जीवन दीप समिति की आधिकारिक लेटर बुक को किनारे रखकर अपनी निजी  मेडिकल स्टोर’ से दवाइयाँ लिखवा रहे हैं। दवाई सिर्फ उनके मेडिकल या सरकारी निवास पर ही मिलती है, कहीं और नहीं। सर्दी-बुखार जैसे मामूली मर्ज में भी मरीजों को लैब जांच के नाम पर दो हजार रुपये से अधिक का बिल थमा दिया जाता है। लेकिन अगर उनकी ‘खास’ लेटर बुक नहीं हो तो आधे दाम में काम हो जाता है।
मरीजों का आरोप है कि सर्दी-बुखार के लिए भी एक महीने की दवाइयाँ पकड़ा दी जाती हैं और लैब जांच की आधी कमाई हर महीने डॉक्टर के घर पहुंच जाती है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में एक ऐसा पूरा परिवार डॉक्टर बन बैठा है — दामाद, बेटी बहू, सब। कोई डिग्रीधारी नहीं,  कथित ‘छोला-छाप’। और पूरा परिवार सरकारी निवास को अपना प्राइवेट क्लिनिक बनाकर इलाज कर रहा है, जबकि उनका मूल पद कहीं और है।
पत्नी डॉक्टर तहसील स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं, लेकिन वहां काम नहीं कर रही हैं। अस्पताल भगवान भरोसे पड़ा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शासन का सख्त आदेश है कि मूल पद पर कार्यभार संभालें, लेकिन ये परिवार किसके बल पर सरकारी निवास पर बैठकर लूट मचाए हुए है?
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, खुली लूट है। गरीब मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरकारी पद का दुरुपयोग। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कब आंखें खोलेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here