Home चर्चा में धान खरीदी के पहले दिन बिलासपुर जिले में 128 किसानों से 360.36...

धान खरीदी के पहले दिन बिलासपुर जिले में 128 किसानों से 360.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी

4
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
16 नवम्बर के लिए 65 खरीदी केन्द्रों में 143 किसानों ने कटाए टोकन, 510 मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी
बिलासपुर, 15 नवम्बर 2026/ जिले में आज धान खरीदी के पहले दिन 128 किसानों से 360.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इनमें टोकन ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने वाले 71 किसानों से 228.32 मीट्रिक टन और समिति स्तर पर टोकन प्राप्त करने वाले 57 किसानों से 132.04 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
पहले दिन के लिए जिले के 98 उपार्जन केन्द्रों में कुल 156 टोकन जारी किए गए थे। इनके अंतर्गत 514.42 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित थी। इनमें टोकन ऐप से 94 और समितियों के माध्यम से 62 टोकन जारी हुए थे।
कल 16 नवम्बर को धान बेचने के लिए जिले के 65 खरीदी केन्द्रों में 143 किसानों ने टोकन कटाए हैं। इनके माध्यम से कुल 510 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। टोकन ऐप के माध्यम से 105 किसानों ने 407 मीट्रिक टन तथा समिति स्तर पर 38 किसानों ने 103 मीट्रिक टन धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here