Home चर्चा में दिल्ली में 70वीं अंडर-19 शालेय बालिका रग्बी प्रतियोगिता में टीकेश्वरी साहू ने...

दिल्ली में 70वीं अंडर-19 शालेय बालिका रग्बी प्रतियोगिता में टीकेश्वरी साहू ने किया छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया आरंग का मान

6
0

दिल्ली में अयोजित 70वाँ अंडर-19 शालेय बालिका रग्बी प्रतियोगिता में आरंग रग्बी फुटबाल क्लब से टीकेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ रग्बी टीम का नेतृत्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि कसडोल में अयोजित राज्य स्तरीय शालेय बालिका रग्बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर टीकेश्वरी साहू का चयन छत्तीसगढ़ रग्बी टीम में हुआ था.टीकेश्वरी साहू प्रतिदिन मैदान में अनुशासन में रहकर अभ्यास करती है.इससे पहले भी टीकेश्वरी ने कई उच्च स्तरीय रग्बी प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का लोहा मनवा चुकी है.

यह उपलब्धि उसके निरंतर मेहनत का ही परिणाम है. इस उपलब्धि पर आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष अमन साहू, सचिव मनीष सोनकर, शिवम सोनकर, आरंग रग्बी फुटबाल क्लब से शोभा लोधी,हिमांशु लोधी सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here