Home चर्चा में लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आस्था का पर्व आंवला नवमीं हर्षोल्लास के साथ...

लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आस्था का पर्व आंवला नवमीं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग –हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। पूरे प्रदेश में यह पर्व भक्ति उल्लास के साथ मनाया गया इसी कड़ी में 18 नवम्बर बुधवार को लक्ष्मी विहार कॉलोनी में वैदेही मानस मण्डली के तत्वाधान में दोपहर12बजे महादेव मंदिर समीप श्रीधाम में स्थित देवतुल्य आंवला वृक्ष का विशेष पूजन और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस पुण्य आयोजन में लता पेठे,अमरीका साहू, किरण दीवान, अर्चना शर्मा, सीमा निषाद, लीना चंद्राकर, प्रिया निषाद, बिमला निषाद,नीतू वर्मा, जागृति चंद्राकर, अन्नू सोनी,खेदिया चंद्राकर कांति साहू का सराहनीय योगदान रहा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन आंवले वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आंवला नवमी के दिन कॉलोनी की सभी मातृशक्तियों द्वारा आंवले पेड़ की पूजा , परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा संतान के लिए मंगलकामनाएं की गई कई स्थानों पर श्रद्धालु आंवले वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाते हैं और परिवार सहित प्रसाद ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि इसी दिन से द्वापर युग का आरंभ हुआ था। वहीं, इस तिथि को दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है आंवला नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और वृक्षों के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। आंवले का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में आस्था और आरोग्य का प्रतीक माना गया है। आंवला नवमी श्रद्धा, भक्ति, दान-पुण्य और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here