Home मुख्य ख़बरें Air India Express को मिला नया CEO, दीपक राजावत संभालेंगे कमान; 1...

Air India Express को मिला नया CEO, दीपक राजावत संभालेंगे कमान; 1 दिसंबर से शुरू होगा कार्यकाल

1
0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. वह 1 दिसंबर 2026 से पदभार संभालेंगे. राजावत को एविएशन सेक्टर में लंबा एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह कंपनी में CFO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें एविएशन व फाइनेंस सेक्टर में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. एयरलाइन के बोर्ड ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस को आखिरकार नया बॉस मिल गया है. टाटा ग्रुप की इस लो कॉस्ट एयरलाइन ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दीपक राजावत को सीईओ नियुक्त किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस में आने से पहले वह विस्तारा एयरलाइन से जुड़े थे. वह विस्तारा की शुरुआत से ही कंपनी का हिस्सा रहे और उन्होंने कॉर्पोरेट प्लानिंग, विमानों की खरीद और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया.

एयर इंडिया एक्सप्रेस में CFO रहते हुए राजावत ने कंपनी के वित्तीय कामकाज के साथ-साथ उसके विस्तार और एयर इंडिया समूह में एकीकरण की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाई है. टाटा समूह की इस एयरलाइन में उनका अनुभव काफी व्यापक है. 1 दिसंबर से वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे। यह उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है.

नियुक्ति पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने कहा, “दीपक में फाइनेंशियल एक्सपर्टीज, कमर्शियल समझ और गहरी एविएशन अनुभव का खास कॉम्बिनेशन है, जो टाटा ग्रुप की एयरलाइंस में एक दशक से ज्यादा समय में बना है.”

नवनियुक्त सीईओ दीपक राजावत ने कहा, “एयर इंडिया एक्सप्रेस की यात्रा के एक रोमांचक चरण में यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि वे एयरलाइन की टीम के साथ मिलकर उसके विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here