सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी कों गिरफ़्तार कर की गई सख्त कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल संदेहियो/आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 18/11/26 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम रनपुर खुर्द निवासी मो. जफ़र शाह अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रनपुरखुर्द पानी टंकी के पास ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है, सूचना पर मौक़े पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति कों मौक़े से पकड़कर पूछताछ किया गया।
जो आरोपी द्वारा अपना नाम मो. जफ़र शाह आत्मज नूर मोहम्मद उम्र 42 वर्ष साकिन रनपुर खुर्द परसा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी के कब्जे से रखे सफ़ेद रंग के झोला की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती मशरुका लगभग 35000/- रूपये का जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 809/26 धारा 20 (ए) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से निरीक्षक सुमेश सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश नेताम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, महिला आरक्षक पूनम पैकरा, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा सक्रिय रहे।







