सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
आरोपी द्वारा ग्राहकों से कुल 3,00,000 रुपये प्राप्त कर राशि कंपनी के खाते में जमा न कर गबन की घटना की गई थी कारित।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुलफेर अहमद साकिन स्टार ऑटो मोबाइल्स, मनेन्द्रगढ़ रोड, गांधीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी स्टार ऑटोमोबाइल्स, अंबिकापुर का मैनेजर हैं। उनके संस्थान में कार्यरत कर्मचारी सतीश कुमार निवासी रामपुर अंबिकापुर स्टार ऑटोमोबाइल अंबिकापुर स्थित महिंद्रा थ्री व्हीलर डीलरशिप में बतौर असिस्टेंट मैनेजर कार्यरत था। आरोपी ने कंपनी के नियमों के विपरीत तीन ग्राहकों से नकद एवं स्वयं के खाते में ऑनलाइन माध्यम से कुल 3,00,000 रुपये प्राप्त किए। आरोपी ने यह राशि कंपनी के खाते में जमा न कर स्वयं के निजी कार्य में खर्च कर ली तथा ग्राहकों को न तो वाहन दिया और न ही पैसा लौटाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 664/2026, धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण पश्चात आरोपी के सकूनत पर दबिश देकर आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सतीष कुमार देवांगन आत्मज दुधेलाल देवांगन उम्र 39 वर्ष साकिन रामपुर मिठठीकला थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपी से विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक गीता प्रसाद, जयनाथ राम, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।







