Home चर्चा में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का...

निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

2
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 20 नवम्बर 2026- भारत निर्वाचन ओयाग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के स्कुलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत स्कुल एवं महाविद्यालय स्तर पर अध्ययनरत छात्रों के मध्य निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अपने-अपने संस्था से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का जिला स्तर पर 19 नवम्बर 2026 को दोपहर 12.30 बजे शासकीय आदर्श कन्या आवासीय महाविद्यालय बीजापुर में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 9 छात्र निबंध प्रतियोगिता एवं 8 छात्र प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुये। उक्त प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन कराये जाने हेतु ईएलसी कोऑडिनेटर श्री ललित ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय बीजापुर, डॉ.राजेश्वरी बिसेन, सहायक प्राध्यापक, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय बीजापुर, श्री चन्द्रशेखर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय बीजापुर, डॉ.उग्रेन कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक, ध्रुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़ एवं श्रीमति सुषमा बर्मन, व्याख्याता, स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम स्कुल बीजापुर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here