Home चर्चा में देवउठनी एकादशी पर रतनपुर में तुलसी विवाह की धूम पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया...

देवउठनी एकादशी पर रतनपुर में तुलसी विवाह की धूम पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने सपरिवार किया पूजन, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

5
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर। नगर में देवउठनी एकादशी का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका रतनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने सपरिवार, इष्ट मित्रों व नगरवासियों के बीच भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह पूजन कर आरती की और प्रसाद वितरण किया।
– तुलसी विवाह पूजन : विधि-विधान से भगवान विष्णु व माता तुलसी का विवाह संपन्न, पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास।
– सपरिवार सहभागिता : यादव परिवार सहित इष्ट मित्र व सैकड़ों नगरवासी पूजन में शामिल हुए।
– आरती व प्रसाद वितरण : पूजन के बाद आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
– नगर-प्रदेश के लिए प्रार्थना : कन्हैया यादव ने भगवान विष्णु और माता तुलसी से नगर व प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
– संस्कारों को बचाने का संदेश : यादव जी ने कहा – तुलसी विवाह केवल परंपरा नहीं, समाज को जोड़ने और आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का पर्व है।
– समाजसेवा में हमेशा आगे : सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हर तरह से सहभागिता – गरीबों की मदद, मंदिर जीर्णोद्धार, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग।
– हर साल धूमधाम से मनाते हैं पर्व : नगरवासियों के अनुसार कन्हैया यादव एकादशी का पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here