आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग– स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल,समोदा, आरंग में व्यावसायिक पाठ्यक्रम (IT एवं Electronics & Hardware) के अंतर्गत दिनांक 19 नवंबर 2026 को प्राथमिक उपचार (First Aid) सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. रामेश्वर लाल चौहान एवं डॉ. सुरेश कुमार सिदार* उपस्थित रहे। उनके द्वाराविद्यालयकेशिक्षकों को प्राथमिक उपचार के महत्व, आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य *श्री शैलेन्द्र कुमार पटले* सहित शिक्षकगण चेतन सिंह साहू, एम.एल. साहू, हिमानी निषाद, अन्नूलाल निषाद, खुशबू जलक्षक्षत्री, सुधा वर्मा, सुनीता नायक, नम्रता चंद्राकर, रूपेंद्र साहू, अंकुश मेश्राम, युवराज,रजतपाण्डेय, ईशा खान एवं रेवती गायकवाड़ सहित समस्त शालेय शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रफुल्ल कुमार मांझी, समन्वयक फरफौद एवं लोखेश्वर ध्रुव, समन्वयक समोदा का विशेष सहयोग रहा।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्राथमिक उपचार की आवश्यक जानकारी एवं कौशल से परिचित कराना तथा विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना था।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा प्रशिक्षकगण एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।







