Home मुख्य ख़बरें शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे...

शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 1,200 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे ₹4.65 लाख करोड़; आखिर क्यों धड़ाम हुए बाजार?

3
0

शेयर बाजार में आज यानी 23 नवंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा गिरकर 82,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 350 अंक की गिरावट है। यह 25,450 पर कारोबार कर रहा है। मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।

इस गिरावट के चलते बाजार की मार्केट वैल्यू 4.65 लाख करोड़ रुपए घटकर 510 लाख करोड़ रुपए पर आ गई है।

मान लीजिए राम कुमार ने शेयर बाजार में ₹10 हजार में किसी कंपनी के 10 शेयर खरीदे। बाद में बाजार में गिरावट के कारण उसके इन शेयरों की वैल्यू घटकर ₹8 हजार रह गई। लेकिन राम कुमार ने ये शेयर अभी बेचे नहीं हैं।

ऐसे में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि भविष्य में इन शेयरों के दाम बढ़ भी सकते हैं। जब तक वे इन शेयरों को बेचते नहीं हैं, तब तक यह केवल एक कागजी या अवास्तविक नुकसान है। इसी को वेल्थ घटना कहता हैं।

बाजार में गिरावट के 2 प्रमुख कारण

  1. ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत: एक्सपर्ट्स के अनुसार दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है।
  2. प्रॉफिट बुकिंग: बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी। इसके कारण अब निवेशक मुनाफा वसूली यानी प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here