Home चर्चा में अब जीपीएम की लखपति दीदी भी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ क्रिकेट...

अब जीपीएम की लखपति दीदी भी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ क्रिकेट खेलेंगी

3
0

गौरेला पेण्ड्रा मरवाहीः- शासन द्वारा स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की एक वर्ष में परिवार की आय विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से लखपति दीदी बनाया जाना हैं, इसके लिए शासन द्वारा महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ कर एवं वित्तीय समावेशन के माध्यम से आजीविका गतिविधियॉं कराई जा रही हैं। समूहों की अन्य महिलाओं भी लखपति दीदी बनाने में प्रोत्साहन हेतु । जिला अंतर्गत वर्तमान में डिपार्टमेंट प्रिमियर लीग चल रही है, स्वसहायता समूहों से j महिलाऐं जो कि लखपति दीदी में शामिल है, उनका उत्साह वर्धन हेतु लीग में लखपति दीदी,बिहान राईजर्स के माध्यम से महिलाओं की टीम कल दिनांक 24 नवंवर 2026 को प्रीमियर के फाइनल मैंच के पूर्व एक शो मैंच में खेलेगी।जिसका नेतृत्व श्रीमती सनीता लखपती दीदी करेंगी टीम में 22 महिलाऐं लगातार विकास विस्तर अधिकारी श्री दिनेश सिंह दाऊ के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच खेलने की प्रेक्टिस कर रही हैं।

जिला मिशन प्रबंधक श्री दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि जिले के कलेक्टर महोदय श्री विजय दयाराम के. एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे द्वारा निरंतर स्वसहायता समूहों से जुडी महिलाओं को विभिन्न आजीविका के माध्यम से लखपति बनने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओ के कर्न्वजेन्स के माध्यम से लाभान्वित कराया जा रहा है। जिले में लखपति दीदी की अलग पहचान बने और महिलाओं को उत्साह वर्धन मिले,इस दिशा में डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग में लखपति दीदी का शो मैच रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here