Home मुख्य ख़बरें नेपाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप से कांपे 5 देश, बिहार से...

नेपाल में 5.4 तीव्रता के भूकंप से कांपे 5 देश, बिहार से बंगाल तक महसूस हुए झटके; सुबह-सुबह घरों से बाहर निकले लोग

5
0

भूकंप के झटकों ने एशिया के कई देशों को हिलाकर रख दिया है। । भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन में एक साथ भूकंप के झटके लगे हैं। बिहार (Bihar earthquake) के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे सुबह की शुरुआत के साथ ही लोगों में हलचल मच गई। राजधानी पटना से लेकर उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों तक धरती में कंपन का असर देखा गया। बिहार के अलावा बंगाल के सिलिगुड़ी और नेपाल के कोशी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया था। इसके झटके भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। इसके सबसे ज्यादा असर बिहार और बंगाल में देखने को मिला।

बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार सुबह करीब 7:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये कंपन करीब 2 सेकेंड तक रहा। कई सालों बाद समस्तीपुर में भूकंप के झटके महसूस होने के कारण अहले सुबह कई लोगों को तुरंत स्थिति समझने में देरी हुई। दरभंगा में अहले सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लगभग 2 से 3 सेकंड के लिए हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग जब तक समझ पाते तब तक खत्म हो गया। हालांकि, इस भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी, जिस कारण कोई नुक्सान या काफी कम लोगों को झटका महसूस हुआ होगा।

USGS के अनुसार, मंगलवार तड़के नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए, साथ ही चीन से भी ऐसी खबरें सामने आई हैं। इस बीच, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुबह 3:39 बजे 2.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था। असम में आए इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 25.743 N और देशांतर 93.355 E पर दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here