Home चर्चा में जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट...

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू

1
0

-शौचालयों की हो रही कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा ऑडिट

जगदलपुर, 25 नवंबर 2026/ विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 19 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शौचालयों का कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा मापदंडों के आधार पर विश्लेषण (पब्लिक ऑडिट) किया जा रहा है।
ऑडिट प्रपत्र के अनुसार, शौचालयों का मूल्यांकन कुल 80 अंकों के आधार पर 5 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित 16 मापदंडों के तहत किया जाएगा। इसमें कार्यशील श्रेणी के अंतर्गत पर्याप्त वेंटिलेशन, सभी कक्षों में जलापूर्ति, कुंडी-बोल्ट की व्यवस्था और वॉश बेसिन में जल व साबुन की उपलब्धता देखी जाएगी। सुलभ श्रेणी में पुरुष व महिला के लिए पृथक प्रवेश, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं तथा आसान पहुँच व संकेतक की उपलब्धता का आकलन होगा। स्वच्छता श्रेणी के तहत सभी शौचालय सीटों की स्वच्छता, कूड़ेदान की उपलब्धता और रिसावयुक्त फिटिंग-नल आदि की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल श्रेणी में सेप्टिक टैंक या सोकपिट अथवा सीवर नेटवर्क से जुड़ाव, सेनिटरी नैपकिन व उसके सुरक्षित निपटान की व्यवस्था तथा वाटर एफिशिएंट फिटिंग्स के उपयोग का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा श्रेणी के अंतर्गत शौचालय परिसर के अंदर व बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, केयरटेकर की उपलब्धता तथा नागरिक शिकायत एवं फीडबैक पंजीकरण की व्यवस्था को परखा जाएगा। प्रत्येक मापदण्ड को संतोषजनक (4 से 5), आंशिक रूप से संतोषजनक (2 से 3) और असंतोषजनक (0 से 1) के रूप में आंका जाएगा, इसके साथ ही सुधार हेतु सुझाव भी दर्ज किए जाएंगे।

ऑडिट सूची के अनुसार शहर के विभिन्न सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण की तिथि तय की गई है। इनमें मंगल भवन, लालबाग, शहीद पार्क, इंदिरा स्टेडियम, शंकर नगर आमागुड़ा और गुरूघासी दास सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इसके अलावा लालबाग मैदान, एयर पोर्ट, नया बस स्टैण्ड 1, नया बस स्टैण्ड (महिला), नया बस स्टैण्ड 2, टॉउन हॉल, संजय बाजार सब्जी मार्केट, संजय बाजार मटन मार्केट, सिरहासार चैक, महारानी हॉस्पीटल, दलपत सागर और गोल बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ऑडिट निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here