संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वीकारा आमंत्रण, सम्मेलन में शामिल होने का दिया आश्वासन
जिला जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आगामी 9 दिसंबर 2026 को नैला-जांजगीर स्थित श्री अग्रसेन भवन, स्टेशन रोड में आयोजित होगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मे जबानी जांजगीर-चांपा जिला इकाई करेगी। सम्मेलन में प्रदेशभर के पत्रकारों के जुटने की संभावना है।
सम्मेलन को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 25 नवंबर को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचकर उन्हें प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। उनके आमंत्रण स्वीकार करने से आयोजन को लेकर यूनियन पदाधिकारियों में उत्साह है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जांजगीर-चांपा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा, महासचिव राघवेन्द्र पाठक, संरक्षक ठा. केदार सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश सचिव तिलका साहू एवं राहुल सेन उपस्थित रहे।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।







