Home कोरबा नए भवन से विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा, ग्रामीणों में खुशी...

नए भवन से विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा, ग्रामीणों में खुशी का माहौल, जताया हर्ष

5
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
तौलीपाली। कोरबा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलीपाली स्थित प्राथमिक शाला के नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
नवीन विद्यालय भवन के शुभारंभ से गांव के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव माना जाता है। इसी उद्देश्य के साथ प्राथमिक शाला तौलीपाली को नवीन भवन की सौगात मिली है। नए भवन में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नवीन भवन उपलब्ध होने से अब विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
 विद्यालय भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित अध्ययन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक बेहतर आधार बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत तौलीपाली की सरपंच श्रीमती रमिला राठिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्य हेमलाल झारिया, उपसरपंच संतोष कुमार राठिया, जिला यूनियन सदस्य महेत्तर राठिया, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक झारिया, ग्राम कोटवार नारायण, गोरेलाल झारिया, दयाराम, समरथ झारिया सतीश, श्यामलाल, सचिव मनबहाल राठिया एवं मनीष शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नवीन विद्यालय भवन को गांव के विकास और शिक्षा के विस्तार से जोड़ते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यालय के बेहतर संचालन में सहयोग करने की बात कही।
ग्रामीणों का मानना है कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने वाला शिक्षा का मंदिर है। नवीन भवन से गांव के नौनिहालों को बेहतर वातावरण मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में तौलीपाली एक नई दिशा की ओर आगे बढ़ेगा।
नवीन विद्यालय भवन का गृह प्रवेश कार्यक्रम गांव के लिए खुशी और गौरव का अवसर बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here