Home चर्चा में शादी एवं समारोहों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने होटल संचालकों का मीटिंग...

शादी एवं समारोहों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने होटल संचालकों का मीटिंग लेकर, यातायात पुलिस ने दिए आवश्यक समझाइश

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन को न हो परेशानी, होटल संचालक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें
इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस फायर ब्रिगेड इत्यादि को आवागमन हेतु कोई असुविधा न हो
सड़क पर सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन आम आदमी का अधिकार है इसके प्रति सभी संचालकों को सचेत करते हुए जागरूक किया गया
यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से होटल संचालकों से उनके दो वालंटियर के नाम नंबर मांगे गए जिससे कि व्यवस्था बनाने में सहयोग मिले
 पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.11.26 को शाम यातायात शाखा में जिले के प्रमुख होटल एवं मैरिज हॉल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार द्वारा जांजगीर मुख्यालय एवं अकलतरा क्षेत्र के होटल संचालकों को आवश्यक दिशा- निर्देश एवं समझाइश दी गई।
बैठक में बताया गया कि होटल एवं मैरिज हॉल में शादी-विवाह, जन्मोत्सव सहित अन्य बड़े आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे अवसरों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार वाहन सड़क किनारे एवं अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर पार्किंग हेतु अलग से कर्मचारियों की तैनाती करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में मुख्य मार्ग एवं सड़क पर वाहनों के कारण यातायात बाधित न हो।
साथ ही सभी संचालकों से यातायात पुलिस का सहयोग करने एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here