सारंगढ़ संवाददाता – अशोक मनहर
सरसीवा :- नगर पंचायत सरसीवा के निवासियों और बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की बरसों पुरानी प्रतीक्षा आखिरकार समाप्त हो गई है। नगर के प्रमुख स्थान (बस स्टैंड)पर सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य पूरा होने और इसके लोकार्पण के साथ ही क्षेत्रवासियों को एक बड़ी बुनियादी सुविधा मिल गई है। इससे खास तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
यात्रियों और व्यापारियों को होती थी भारी परेशानी
सरसीवा आसपास के दर्जनों ग्रामीण अंचलों का मुख्य व्यापारिक और आवागमन केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और यात्री खरीदारी व आवागमन के लिए बस पकड़ने के लिए नगर में पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था इधर उधर भटकना पड़ता था विशेष रूप से महिला यात्रियों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती थी, जिसे लेकर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की जा रही थी आखिर में वो मांग पूरा हो गया और आज लोकार्पण हुआ
स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार
सुलभ शौचालय के शुरू होने से नगर के व्यापारियों, बस संचालकों और आम नागरिकों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से न केवल यात्रियों की परेशानी दूर होगी, बल्कि नगर में स्वच्छता अभियान को भी बल मिलेगा और खुले में गंदगी की समस्या पर अंकुश लगेगा।
नगर प्रशासन ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे इस सार्वजनिक संपत्ति को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ,नगर पंचायत सी एम ओ, नगर पंचायत सरसीवा के अध्यक्ष गुलेचन बंजारे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नारायण साहू, अलग राम साहू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,दुर्गेश केसरवानी जी आर्थिक प्रकोष्ठ विभाग एवं नगर पंचायत पार्षद सहित जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे







