चर्चा में

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बलोदा बाजार में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता/विकास कुमार यादव

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बलोदा बाजार में हुई घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन देकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा है।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था अत्यंत चिंता जनक है और जो कुछ भी प्रदेश में लगातार घटनाएं घट रही हैं वह भाजपा के नीतियों का परिणाम है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम ने भी संबोधित किया और कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने सुशासन व्यवस्था कायम करके दिखा दी थी परंतु वर्तमान में अपराधिक गतिविधियों के अलावा नक्सली गतिविधियां भी बढ़ गई हैं और प्रदेश में अपराध चरम पर है।
कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, नीरज तिवारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया और कहां की सरकार को कठोर निर्णय उठाकर आम जनता को राहत देनी होगी अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन और तेज होंगे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खोरेन खलखो महामंत्री जितेंद्र गुप्ता सत्येंद्र पांडेय, बृजेश मिश्रा, सुदामा राजवाड़े दयाशंकर, पंकज यादव,अर्जुन यादव लक्ष्मी सोनी, मनोज अग्रवाल, दोमनिक एक्का,विभु जायसवाल, प्रेम रजक व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

54 mins ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

1 hour ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago