बिग बॉस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। यही कारण है कि यह हर खबर अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज को इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे, कि युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन उस समय उन्होंने इस बात को कन्फर्म नहीं किया था। अब उन्होंने अपने माता-पिता बनने की खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
यह कपल टीवी से ज्यादा सोशल मीडिया पर चीजें शेयर करता नजर आता है। यही तरीका उन्होंने अपनी गुड न्यूज को शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया। प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक बड़ी जीप और एक छोटी जीप की तस्वीर को शेयर किया। इसके बाद कैप्शन में लिखा- हेलो दोस्तों, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी भावना कैसे व्यक्त करूं क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ ही घबराए हुए भी हैं, भगवान के आभारी हैं या माता-पिता के लिए बहुत उत्साहित हैं। क्योंकि प्रिविका का बेबी आने वाला है। मेरे भी सपने थे जैसे हमारे मां बाप ने हमने पाला, अच्छे दिल का अच्छा इंसान बनाया है हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। भगवान का शुक्राना जिसने हमें हर खुशी दी है। आई लव यू बेबी।
प्रिंस नरूला की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं. फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. आपको बता दें, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी बिग बॉस 9 के हाउस से शुरू हुई थी. शो से बाहर आने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. बीच में कई बार युविका की प्रेग्नेंसी की भी खबरें आईं, लेकिन वो बकवास साबित हुई. लेकिन, अब कपल ने खुद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है.
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…