अब रायपुर जाने की जरूरत नहीं…घर में ही पासपोर्ट तैयार हो जाएगा…बाफना

बस्तर संवाददाता – आनंद झा

जगदलपुर दिनांक 26 जनवरी 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा कलेक्ट्रर परिसर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कर बस्तरवासियों को दी गई इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री सहित देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर आभार माना है।

कहा कि, पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सौगात बस्तर के लिए ऐतिहासिक है। पूरे बस्तर संभाग के लोगों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब घर में ही पासपोर्ट तैयार हो जाएगा। पहले लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए रायपुर के चक्कर काटने पड़ते थे। काम न होने पर लोगों को कई दिनों तक वहीं रूकना पड़ता था। इससे आवेदकों का समय के साथ ही आर्थिक नुकसान होता था। किन्तु अब अपने ही शहर जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने से लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं होगा और घर पर ही पासपोर्ट की सुविधा मिलने लगेगी।

बाफना ने आगे कहा है कि, पहले एक वर्ग विशेष पासपोर्ट बनाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जिस प्रकार उत्तरोत्तर आर्थिक व सामाजिक प्रगति की है कि, अब पासपोर्ट हम आम आदमी की जरूरत बन गया है हर कोई आज विदेश यात्रा पर जाना चाहता है। एवं जब देश का प्रधानमंत्री एक चाय वाला बन सकता है तो हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति का भी आज पासपोर्ट बन सकता है।

गौरतलब है कि, भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना लगातार विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्राचार कर एवं समय-समय पर बस्तर प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्रियों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र की स्थापना के लिए ज्ञापन देकर इस मांग को दोहराते रहे हैं। ज्ञात हो कि, कुछ समय पूर्व बस्तर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल बाफना ने अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। जिसमें पासपोर्ट सेवा केन्द्र की स्थापना भी अहम् मुद्दा था। और संबंध में भी ज्ञापन देकर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने अवगत कराया था।

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago