मुख्य ख़बरें

ग्लोबल हो रहा भारत का UPI, अब 10 देशों में कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

भारतीय पेमेंट सिस्टम यूपीआई को घरेलू स्तर के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी बड़ी सफलता मिल रही है। हाल ही में मॉरीशस और श्रीलंका में यूपीआई को लॉन्च किया गया है। इसके बाद अब ऐसे देशों की संख्या 10 को पार कर गई है। जहां यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले जनवरी में फ्रांस में यूपीओ को शुरू किया गया था। इसके बाद आप पेरिस के एफिल टावर का टिकट आसानी से खरीद सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई सर्विस शुरू होने के अवसर पर कहा कि आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है। मेरा मानना है कि श्रीलंका और मॉरीशस को यूपीआई प्रणाली से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। यूपीआई भारत के साथ साझेदारों को एकजुट करने की नई जिम्मेदारी निभा रहा है।

लेनदेन करना होगा आसान

यूपीआई से विदेशों में लेनदेन होने का सीधा फायदा भारतीय लोगों को होगा। आसानी से बिना किसी झंझट के विदेशों में लेनदेन कर सकते हैं। इससे फॉरेक्स चार्ज भी कम लगेगा, जिसका परिणाम होगा कि आपको विदेशों में लेनदेन करना सस्ता पड़ेगा।

क्या है यूपीआई?

यूपीआई एक भारतीय पेमेंट सिस्टम है। इसे सरकारी कंपनी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन की ओर से डेवलप किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें पेमेंट करने के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। आप केवल एक पिन दर्ज कर आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

किन देश में चलता है यूपीआई

  1. भूटान
  2. मलेशिया
  3. यूएई
  4. सिंगापुर
  5. ओमान
  6. कतर
  7. रूस
  8. फ्रांस
  9. श्रीलंका
  10. मॉरीशस

किन और देशों में होगा यूपीआई?

एक रिपोर्ट के अनुसार,भारत सरकार यूपीआई को अन्य देशों में भी शुरू करने को लेकर बातचीत कर रही है। इसमें ब्रिटेन,नेपाल, थाइलैंड, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, बहरीन, जापान और फिलीपींस जैसे देशों का नाम शामिल है।

News36garh Reporter

Recent Posts

48 पौवा शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट-खिलेश साहू धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की…

10 hours ago

स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, सीएमएचओ ने सभी से सजग रहने की अपील

बिलासपुर संवाददाता - रौशनी सोनी स्वाइन फ्लू की बीमारी से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग…

11 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जयदीप गुप्ता ने सदस्यता अभियान 2024 महापर्व दल्ली राजहरा के वार्ड नं 21 में चलाया…

बलौद संवाददाता - शब्बीर कुरैशी दल्ली राजहरा- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान 2024…

11 hours ago

घर में बंधे 7 भैसों को हाथी ने पटकर मारा दहशत में गांव

संवाददाता/विकास कुमार यादव बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ठरकी मुनवा ग्राम में जंगली…

11 hours ago

हरतालिका तीज पर 24 घंटे तक निर्जला रहकर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की

विमल सोनी/रतनपुर - हरतालिका तीज पर 24 घंटे तक निर्जला रहकर सुहागिनों ने पति की…

16 hours ago

कुलेश्वर महादेव मंदिर के दान पेटी में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

खिलेश साहू/धमतरी - दिनांक 04.09.2024 को प्रार्थी चन्द्रभान सिंह ठाकुर पित्ता स्व० बिहारी सिंह ठाकुर…

19 hours ago