चर्चा में

अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जा रहे थे गांव, आधे रस्ते में ही मुर्दा हुआ जिंदा, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार…

एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है, जसमे एक वृद्ध महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था, उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए उसे अपने गांव ले जा रहे थे, आश्चर्य की बात यह है की रास्ते में ही वृद्ध महिला जिंदा हो गई। उसके बाद महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं हैं, कई लोग इसे चमत्कार ही मान रहे है।

दरअसल, बिहार की रहने वाली 72 वर्षीय महिला को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया था। परिजन जब उसका दाह संस्कार करने के लिए बेगूसराय जा रहे थे, तभी वह बिहार पहुंचते ही जिंदा हो गई और फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

बता दें की इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है, हार्ट ब्लॉक होने की वजह से सांस रुकने पर महिला को छत्तीसगढ़ में मृत घोषित किया गया होगा लेकिन चारपहिया वाहन से इन्हें लाने के दौरान, रास्ते में जर्क से सीपीआर की वजह से इनकी फिर से सांस चलने लगी है, फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है और सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना इलाके की निवासी रामरती देवी उम्र 72, अपने पुत्र के पास छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रह रही थी, बीते रविवार को रामरती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तब उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान वहां के डॉक्टर ने रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया।

बता दें वहीँ महिला की मौत के बाद परिजन उसे स्कार्पियो वाहन से अपने गांव बेगूसराय के लिए चल पड़े, रास्ते में औरंगाबाद के आसपास जब महिला के पुत्र मुरारी ने मां के शव को एक बार फिर हाथ लगाया तो शरीर में कुछ हलचल महसूस हुई। बता दें की महिला की हालत में अभी सुधार है उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

विनोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, फूफा घसीराम यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल जिला जांजगीर चांपा :लच्छनपुर स्थानीय निवासी विनोद कुमार यादव…

16 mins ago

सतनामी समाज द्वारा धर्मगुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

रायपुर संवाददाता - सोमन साहू छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्मगुरु, राजा गुरु बालदास साहेब का…

28 mins ago

ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश राज्य से गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

न्यूज़ 36गढ़ संवाददाता - निलेश सिंह मुंगेली: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशे के अवैध कार्य करने…

49 mins ago

जिला पंचायत रायपुर मे टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

आरंग संवाददाता - सोमन साहू लेखाधिकारी सुष्मिता मैडम से शिक्षकों के लंबित वेतन व संविलियन…

55 mins ago