Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, शोक की लहर

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, शोक की लहर

8
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त के निधन का समाचार अत्यंत शोकाकुल करने वाला है। उनके निधन से राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में एक सादगीपूर्ण, समर्पित और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय मानने वाले व्यक्तित्व का अवसान हो गया।

श्री दत्त अपने विनम्र स्वभाव, प्रशासनिक दक्षता और सेवाभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्यजनों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here