Home चर्चा में 7 से 15 जुलाई तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

7 से 15 जुलाई तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

7
0

सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर

नगर के रेल्वे फाटक के पास ७ से १५ जुलाई तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन पटेल परिवार द्वारा किया गया है इसका शुभारंभ ७ जुलाई दिन सोमवार को कलश यात्रा पटेल निवास से प्रारंभ होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से कथा प्रारंभ होगी कथा वाचक पंडित रामनारायण पाठक जी (पांडातराई) अपनी कर्णप्रीय आवाज में श्रीमद भागवत सुनाएंगे इसके अलावा आयोजन में अखिलेश पाठक एवम किशन पाठक विशेष रूप से रहेंगे आयोजन को लेकर विशेष तैयारिया की गई है आकर्षक वॉटर प्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है पंडाल को फूलो एवम मूर्तियों लाइटिंग साज सज्जो से सजाया गया है आयोजक रसिक भाई पटेल,किंजल पटेल भाविन पटेल युग पटेल द्वारा कार्यक्रम का समापन १५ जुलाई को तुलसी वर्षा हवन पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here