Home कोंडागांव कलेक्टर के मुख्यातिथ्य में चिपावंड स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘...

कलेक्टर के मुख्यातिथ्य में चिपावंड स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ के तहत रोपे गए 200 पौधे

7
0

कोण्डागांव – ज्योति कुमार कमलासन

“हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि वह अपने हिस्से की ऑक्सीजन स्वयं तैयार कर सके” – कलेक्टर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिपावंड में स्काउट गाइड शिविर के समापन अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत् आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुल 200 पौधों का वितरण किया गया, जिन्हें विद्यालय परिसर में रोपा गया। साथ ही बच्चों को अपने घरों में भी पौधे लगाने हेतु निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बच्चों को प्रेरित किया और अपने संबोधन में कहा, “हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि वह अपने हिस्से की ऑक्सीजन स्वयं तैयार कर सके।” साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ कृषि के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नागेन्द्र पोयाम, सहेजस दहिकोंगा, तुष्कर पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीपावंड के विद्यार्थी निराली मण्डल और प्रज्ञा साहू से वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण विषय पर संवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here