Home चर्चा में लखनपुर क्षेत्र के ग्राम कटकोना में जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के...

लखनपुर क्षेत्र के ग्राम कटकोना में जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।।

5
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
शासकिय प्राथमिक शाला कटकोना में नव प्रवेशी बच्चो का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया था जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया रहे! कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की छाया चित्र में पुष्प अर्पित कर दीपक जलाकर तथा नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया!आज के इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर सरगुजा के संदेश का भी वाचन सभी अभिभावकों के द्वारा दिया गया! कार्यक्रम के शुभारम्भ में श्रीमान शिवव्रत पावले के द्वारा सरस्वती वन्दना कराया गया!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया ने नव प्रवेशी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये! साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने, ड्रेस में आने, स्कूल से घर जाकर भी बच्चे पढें,बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ तथा मजबुत बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किये! साथ ही पलकों से भी निवेदन किया गया कि इस पुनीत कार्य में यथाशक्ति शिक्षकों का सहयोग करें l कार्यक्रम का संचालन सर भागीरथी अजय के द्वारा किया गया !


आज के इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती नीतू सिंह पूर्व जनपद सदस्य श्री धर्मेन्द्र कुमार झारिया श्रीमती पुष्पा सिंह ,विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश सिंह (प्र.शा)खुशबू रानी, भागीरथी अजय, शिवव्रत पावले, सुरेश साहू, विष्णु सिंह, रामजतन यादव, शिवकुमारी, सत्यवती सिंह, मुन्नी बाई, राजमुनि, फुलेश्वरी, रूपा सिंह, शकुंतला पैकरा, चंद्रावती सिंह सहित अभिभावक गण तथा एमएससी सदस्य लोग उपस्थित रहे !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here