Home चर्चा में गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया सेवानिवृत व वरिष्ठ...

गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया सेवानिवृत व वरिष्ठ शिक्षकों के घर पहुंचकर सम्मान

7
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुपूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत शिक्षकों का उनके निवासस्थान पहुंचकर शाल व श्रीफल भेंटकर, तिलक लगाकर सम्मान किया | सर्वप्रथम बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी जी के मुख्य पुजारी श्री हरेंद्र नाथ जिया जी के निवास पहुंचकर शाल,श्रीफल भेंट कर तिलक लगाकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया, इसके पश्चात वरिष्ठ व् सेवानिवृत शिक्षक श्री गोवर्धन दास बैरागी,श्रीमती राजश्री चौहान,मोहम्मद कासिम,एल बी यादव,श्री माधव सिंह गौड़,श्री शर्मा व भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा सत्यनारायण ठाकुर के निवास पहुंचकर शाल व श्रीफल भेंटकर भाजपा पदाघिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुपूर्णिमा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद प्राप्त किया |

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की गुरु ज्ञान के स्रोत ही नहीं जीवन की प्रेरणा भी हैं, शिक्षा, संस्कार और जीवन के उच्चतम मूल्यों का संचार करने वाले सभी गुरुजनों को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मेरा सादर नमन एवं आप सभी को गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,जनपद अध्यक्ष दंतेवाड़ा सुनीता भास्कर,जनपद सदस्य रामु नेताम,पार्षद श्रवण कड़ती,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा कुलदीप ठाकुर,पार्षद विनोद साहू,मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर,राजेश बोरबन,कमला बैरागी,कीर्ति ठाकुर,कुंती झरना,कौशल्या ठाकुर,लक्ष्मी यादव,डे नारायण,गौतम भाटी,भूपेंद्र ठाकुर एवं समस्त भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here