कोण्डागांव संवाददाता – ज्योति कुमार कमलासन
कोंडागांव-
लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान कोंडागांव में जिले के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान मार्गदर्शन एवं मोटीवेशन के इस प्रेरणा पथ कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आने वाली समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से पुलिस आरक्षक की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आगे की लिखित परीक्षा के लिए उपयोगी मार्गदर्शन दिया, साथ ही यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापम, प्रयोगशाला परिचारक, एस एस सी, रेलवे की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाये रखने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखना होगा, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। उल्लेखनीय है कि लक्ष्य कोचिंग संस्थान कोंडागांव में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाई जाती है। साथ ही साथ प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है। संस्थान में प्रवेश या इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत के पीछे लक्ष्य कोचिंग संस्थान में संपर्क किया जा सकता है।










