छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कर्मठ विधायक माननीय विजय शर्मा जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम अर्सी (जोंगीपुर), जिला कबीरधाम निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीन सिंह परिहार ने भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रवीन सिंह परिहार द्वारा जारी बधाई संदेश में उन्होंने विजय शर्मा जी को “नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को पूरा करने वाला संघर्षशील नेता बताया है और उनके स्वस्थ, सशक्त एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। बधाई संदेश में प्रदेश के उज्जवल भविष्य की भी कामना की गई है।
शुभकामना संदेश में बीजेपी का झंडा, विजय शर्मा जी के जोशीले चित्र एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक भी देखी जा सकती है, जिससे यह संदेश और अधिक प्रेरणादायक बन गया है।









