Home चर्चा में BIG NEWS: स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति...

BIG NEWS: स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र; नए उपराष्ट्रपति को लेकर राजनीतिक हलचल तेज

4
0

नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है। यह फैसला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि उनका कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ था।

धनखड़ वर्ष 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। इसके पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।

क्या है इस्तीफ़े का कारण ?

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते वे अब उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाने में असमर्थ हैं।

अगला उपराष्ट्रपति कौन?

धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। भाजपा नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कुछ नाम चर्चा में हैं—

अरुण गोयल (पूर्व चुनाव आयुक्त)

मनोज सिन्हा (वर्तमान उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर)

राज्यसभा सांसद मीनाक्षी जैन

पूर्व डिप्लोमैट हर्षवर्धन श्रृंगला

सूत्रों का कहना है कि एनडीए जल्दी ही अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम तय कर सकती है, ताकि संसद के मानसून सत्र से पहले नए उपराष्ट्रपति की नियुक्ति हो सके।

संवैधानिक प्रक्रिया क्या कहती है?

भारतीय संविधान के अनुसार, उपराष्ट्रपति के पद रिक्त होने की स्थिति में छह महीने के भीतर नए चुनाव कराना अनिवार्य होता है। तब तक के लिए राष्ट्रपति, कार्यवाहक उपराष्ट्रपति की नियुक्ति कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here